देश की खबरें | एफडीसीआई एक्स लैक्मे के मंच पर मनीष मल्होत्रा ने शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी को रैंप पर उतारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेलिब्रिटी के पसंदीदा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर अपने परिधान को पेश किया।

नयी दिल्ली, 26 मार्च सेलिब्रिटी के पसंदीदा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर अपने परिधान को पेश किया।

डिजाइनर को इस बार शनाया कपूर और सिद्धांत चतुर्वेदी के रूप में अपनी बेहतरीन मॉडल जोड़ी मिली, जो शुक्रवार रात को रैंप पर शोस्टॉपर बनकर उतरे।

रैंप पर मल्होत्रा ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अपने 80 से अधिक पार्टीवेयर ड्रेस का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बाद मल्होत्रा ने कहा कि वह इन परिधानों पर पिछले चार साल के काम कर रहे थे।

मल्होत्रा ने कहा, ‘‘मैं इस संग्रह पर चार साल से काम कर रहा हूं... इसमें पार्टियों में पहने जा सकने वाले कई परिधान हैं जिनके कपड़े, प्रिंट और बनावट शानदार हैं। 2021 में भी चीजें ठीक नहीं हो रही थीं। आखिरकार हमने शूटिंग जवरी में पूरी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये युवाओं के लिए विशेष तौर पर हैं। मेरे सामने मॉडल के रूप में सिद्धांत और शनाया का नाम था और मैंने सोचा कि दोनों को एक साथ रैंप पर पेश करना दिलचस्प होगा।’’

अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन ‘डीफ्यूज’ पर कहा कि वह मल्होत्रा की शोस्टॉपर बन काफी खुश हैं, जिन्हें वह सबसे बेहतरीन डिजाइनर मानती हैं। वहीं, ‘गहराइयां’ के अभिनेता ने कहा, ‘‘जब मैं ऑडिशन दिया करता था तब मैं मॉडलिंग के लिए भी ऑडिशन देता लेकिन मैं घबरा जाता था। मैं अभिनय जानता था लेकिन रैंप पर मॉडल की तरह चलना नहीं जानता था।’’

उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम में मुझे खारिज कर दिया गया और जब मुझे पता चला तो मैंने अपने आप से कहा, ‘‘कोई बात नहीं, एक दिन शोस्टॉपर जरूर बनूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू