देश की खबरें | मणिपुर : महिला प्रदर्शनकारियों ने मौजूदा संकट को हल करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर अखंडता समन्वय समिति (सीओसीओएमआई) की महिला शाखा ने मंगलवार को इंफाल ईस्ट जिले में एक रैली निकाली और केंद्र तथा राज्य सरकारों से हिंसा प्रभावित मणिपुर की क्षेत्रीय और प्रशासनिक अखंडता से समझौता किए बिना मौजूदा संकट का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

इंफाल, 25 जून मणिपुर अखंडता समन्वय समिति (सीओसीओएमआई) की महिला शाखा ने मंगलवार को इंफाल ईस्ट जिले में एक रैली निकाली और केंद्र तथा राज्य सरकारों से हिंसा प्रभावित मणिपुर की क्षेत्रीय और प्रशासनिक अखंडता से समझौता किए बिना मौजूदा संकट का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

प्रदर्शनकारी महिलाएं ‘राज्य की अखंडता से कोई समझौता नहीं’ लिखी तख्तियां लेकर वरिष्ठ मंत्री थोंगम बिस्वजीत के संजेनथोंग स्थित सरकारी आवास पर भी गईं, लेकिन वह वहां नहीं थे।

महिला शाखा की नेता वाई. लैरीक्लेइमा ने अपने समुदाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों की कथित चुप्पी की आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि वे लोगों के लिए खड़े नहीं हो सकते हैं और राज्य की क्षेत्रीय और प्रशासनिक अखंडता की रक्षा नहीं कर सकते हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

इसके अतिरिक्त, महिला प्रदर्शनकारियों ने इंफाल वेस्ट जिले के लामसांग क्षेत्र में एक और रैली निकाली और कहा कि किसी भी गांव के स्वयंसेवकों की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने अलग प्रशासन के किसी भी प्रस्ताव का विरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड