देश की खबरें | मणिपुर की स्थिति का असम पर असर पड़ेगा: हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि पड़ोसी राज्य मणिपुर की स्थिति का राज्य पर प्रभाव पड़ेगा।

गुवाहाटी, एक दिसंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि पड़ोसी राज्य मणिपुर की स्थिति का राज्य पर प्रभाव पड़ेगा।

हिंसा प्रभावित मणिपुर की सीमा से सटी बराक घाटी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हिंसा का कोई अन्य प्रभाव न हो।

कछार जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए शर्मा ने कहा, “मुझे लगता है कि मणिपुर की स्थिति का असम पर कुछ असर जरूर पड़ेगा। इसीलिए हमने बराक घाटी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि असम में इसका कोई असर न हो।”

कछार जिले की बराक घाटी मणिपुर के जिरीबाम के साथ सीमा साझा करती है।

इंफाल घाटी और आसपास की पहाड़ियों में हुए संघर्षों से काफी हद तक अछूता रहा जातीय रूप से विविधतापूर्ण जिरीबाम इस वर्ष जून में एक खेत में एक किसान का क्षत-विक्षत शव पाए जाने के बाद हिंसा का गवाह बना।

पिछले वर्ष मई से इंफाल घाटी स्थित मेइती और समीपवर्ती पहाड़ियों पर स्थित कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट