देश की खबरें | मणिपुर: अवैध रूप से लायी गयी 3.1 करोड़ रुपये मूल्य की लकड़ी जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में अर्धसैनिक बल और पुलिस ने जिले में 3.10 करोड़ रुपये मूल्य की ‘अवैध रूप से लायी गई’ लकड़ी जब्त की है। असम राइफल्स ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 26 मई मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में अर्धसैनिक बल और पुलिस ने जिले में 3.10 करोड़ रुपये मूल्य की ‘अवैध रूप से लायी गई’ लकड़ी जब्त की है। असम राइफल्स ने सोमवार को यह जानकारी दी।

असम राइफल्स ने बताया कि 23 मई को अभियान के दौरान 61 वाहन जब्त किए गए जो 610 टन लकड़ी ले जा रहे थे।

अर्धसैनिक बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर 23 मई को 3.10 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 610 टन अवैध रूप से परिवहन की गई लकड़ी जब्त की। सभी 61 वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मोटर वाहन अधिनियम 2019 तथा मणिपुर वन नियम 2021 के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है।’’

उन्होंने बताया कि जब्त लकड़ी और वाहनों को आगे की जांच के लिए तेंगनौपाल थाने को सौंप दिया गया है।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि लकड़ी की खेप के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं लकड़ियां पड़ोसी देश म्यांमा से तस्करी कर तो नहीं लायी गयी थीं।

म्यांमा के साथ मणिपुर 398 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जिसमें से केवल 10 किलोमीटर पर सुरक्षा बाड़ लगी हुई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए अक्सर मादक पदार्थ, हथियार और अन्य सामग्री की तस्करी की खबरें सामने आती रहती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू