देश की खबरें | मणिपुर भूस्खलन: सेना ने पांच नागरिकों एवं 13 सैनिकों को बचाये जाने की सूचना दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि मणिपुर के नोनी जिले में भूस्खलन प्रभावित रेलवे निर्माण स्थल पर अबतक प्रादेशिक सेना के 13 सैनिकों एवं पांच आम नागरिकों को बचाया गया है।

नयी दिल्ली, 30 जून सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि मणिपुर के नोनी जिले में भूस्खलन प्रभावित रेलवे निर्माण स्थल पर अबतक प्रादेशिक सेना के 13 सैनिकों एवं पांच आम नागरिकों को बचाया गया है।

नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर बुधवार को विनाशकारी भूस्खलन होने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक अन्य लोग लापता हो गए हैं।

एक बयान में सेना ने कहा कि असम राइफल्स और प्रादेशिक सेना के जवानों ने खराब मौसम के बावजूद टुपुल रेलवे स्टेशन के आम क्षेत्र में दिनभर बचाव अभियान चलाया।

उसने एक बयान में कहा, ‘‘ नागरिक प्रशासन ने इजेई नदी के निचले हिस्से में रह रहे लोगों को एहतियात बरतने तथा भूस्खलन के कारण नदी पर बने बांध के टूट जाने की आशंका से वहां से चले जाने की हिदायत दी है । ’’

उसने कहा कि रात में तलाशी अभियान जारी रहेगा। उस जगह पहुंचने एवं बचाव प्रयासों में मदद करने के लिए बुलडोजर समेत इंजीनियिरिंग उपकरण लगाये गये हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘ भारतीय रेलवे, नागरिक प्रशासन, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) के दल तथा नोनी जिले के स्थानीय लोग तलाशी अभियान में बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं।’’

उसमें कहा गया है, ‘‘ अबतक प्रादेशक सेना के 13 सैनिकों एवं पांच आम नागरिकों को बचाया गया है जबकि सात सैनिकों एवं एक आम नागरिक के शव बरामद किये गये हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच