देश की खबरें | मणिपुर: अलग-अलग अभियानों में चार उग्रवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिलों में अलग-अलग अभियानों में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 26 जनवरी मणिपुर के इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिलों में अलग-अलग अभियानों में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स रेवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलेईपाक (प्रोग्रेसिव) के दो सक्रिय सदस्यों को शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के लांगोल टाइप दो से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि सदस्यों की पहचान सैरेम ऋषिकुमार सिंह (24) और लोंगजाम नगंथोइबा मेइती उर्फ ​​लामंगकपा (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों इंफाल और थौबल में कथित तौर पर जबरन वसूली में शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किये गये दोनों लोगों के पास से छह मोबाइल फोन, दो .32 पिस्तौल व मैगजीन, पांच .32 कारतूस, पांच जबरन वसूली पत्र और एक गाड़ी जब्त की गयी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित यूकेआरए (एसओओ समूह) के दो सदस्यों को चुराचांदपुर जिले के न्यू डम्पी के मौंजंग गांव से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सदस्यों की पहचान थांगरेंगसोंग कोम (45) और एल वाशिंगटन कोम (42) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वे पूर्व सैनिकों से कथित तौर पर जबरन वसूली करने में शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान