Manipur Violence: तेलंगाना के 34 निवासियों को विशेष विमान से हैदराबाद लाया गया

तेलंगाना के 72 निवासी सोमवार दोपहर विशेष विमान से मणिपुर की राजधानी इंफाल से यहां पहुंचे। इनमें ज्यादातर छात्र हैं, जो हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसे हुए थे.

Manipur Violence, Telangana Residents (Photo Credit: Twitter, @TelanganaPress_)

हैदराबाद, आठ मई: तेलंगाना के 72 निवासी सोमवार दोपहर विशेष विमान से मणिपुर की राजधानी इंफाल से यहां पहुंचे. इनमें ज्यादातर छात्र हैं, जो हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसे हुए थे.

राज्य सरकार ने इस उड़ान की व्यवस्था की थी. तेलंगाना के शिक्षा मंत्री सी.एम. रेड्डी और वरिष्ठ अधिकारी राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनसे मिलने पहुंचे. यह भी पढ़ें: Manipur Violence: पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसे 18 छात्रों को कोलकाता लाया गया

एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “तेलंगाना सरकार इंफाल से हैदराबाद के लिए सीधी उड़ान के माध्यम से 72 छात्रों और निवासियों को लेकर आई है. अन्य 34 आज शाम तक कोलकाता के रास्ते हैदराबाद पहुंचेंगे.” विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि एनआईटी, आईआईआईटी, जेआईएमएस, मणिपुर कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों और निर्मल जिले के एक महीने के बच्चे तथा उसके माता-पिता समेत इन लोगों को सुरक्षित वापस लाया गया है। इन सभी ने मानवीय प्रयास के लिए तेलंगाना सरकार का आभार व्यक्त किया है.”

मणिपुर में तीन मई को सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, जब अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग को लेकर मेइती और कुकी जनजाति के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस हिंसा में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड