देश की खबरें | मणिपुर उपचुनावः दो सीटों पर भाजपा, एक पर कांग्रेस आगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इम्फाल, 10 नवंबर मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा, उपचुनाव में दो सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस और निर्दलीय एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बांगोइ सीट पर भाजपा उम्मीदवार उइनाम लूखोइ सिंह, नेशनल पीपुल्स पार्टी के खूराइजम लोकेन सिंह से 268 मतों से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़े | रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को कथित TRP घोटाला मामले में किया गया गिरफ्तार- मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी: 10 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सैतू सीट पर भाजपा के नगामथांग हाओकिप कांग्रेस के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी लम्तीनथांग हाओकिप से 1827 वोटों से आगे हैं।

वांग्जिंगग टेन्था सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोइरंगथम हेमंत सिंह, भाजपा के उम्मीदवार पाओनम ब्रोजेन सिंह से 675 मतों से आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़े | Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ती प्रदुषण के कारण AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज, हवा हुई जहरीली.

लिलोंग सीट से निर्दलीय वाई अंतस खान, निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल नासिर से 1,992 वोटों से आगे चल रहे हैं।

इन चार सीटों से कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे जिसके बाद सात नवंबर को यहां उपचुनाव कराना पड़ा।

सत्तारूढ़ भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने लिलोंग सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है। वहीं कांग्रेस ने सभी चारों सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)