देश की खबरें | मनिका और साथियान की जोड़ी डब्ल्यूटीटी कंटेंडर के सेमीफाइनल में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मनिका बत्रा और जी साथियान की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने ट्यूनिस में खेले जा रहे डब्ल्यूटीटी (विश्व टेबल टेनिस) कंटेंडर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को जर्मनी के सेड्रिक मीस्नर और युआन वान की जोड़ी को शिकस्त दी।

नयी दिल्ली, 23 जून मनिका बत्रा और जी साथियान की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने ट्यूनिस में खेले जा रहे डब्ल्यूटीटी (विश्व टेबल टेनिस) कंटेंडर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को जर्मनी के सेड्रिक मीस्नर और युआन वान की जोड़ी को शिकस्त दी।

भारतीय जोड़ी में 21 मिनट तक चले मुकाबले को 3-0  (11-8 11-3 11-8) से अपने नाम किया।

फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना शिन युबिन और लिम जोंगहून की कोरियाई जोड़ी से होगा।

मनिका और साथियान क्रमशः महिला और पुरुष एकल के पहले दौर में ही बाहर हो गए थे।

पुरुष एकल में हरमीत देसाई को शुक्रवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन के लियांग यानिंग के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। लगभग 20 मिनट तक चले मैच में देसाई 5-11, 6-11, 5-11 से हार गए।

उनकी हार से पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

महिला एकल में भी भारत का अभियान अयहिका मुखर्जी की हार के साथ खत्म हो गया। अयहिका को प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की मियू नागासाकी से 0-3 (5-11 9-11 10-12) से हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी