खेल की खबरें | महिला एकदिवसीय रैंकिंग में मंधाना पांचवें स्थान पर पहुंची, मिताली दूसरे पर बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दो स्थान के सुधार के साथ आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि कप्तान मिताली राज ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।

दुबई, आठ फरवरी भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दो स्थान के सुधार के साथ आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि कप्तान मिताली राज ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।

इस नवीनतम रैंकिंग सूची में मंधाना के नाम 710 रेटिंग अंक हैं जबकि मिताली के 738 रेटिंग अंक हैं।

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 742 अंकों के साथ सूची में शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया के दो अन्य खिलाड़ी बेथ मूनी (719) और एमी सैटरथवेट (717) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 727 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है जबकि ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन (773) ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

हरफनमौला खिलाड़ियों में भी रैंकिंग में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की एलीसे पैरी है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय में 64 गेंद में 40 रन की पारी खेलने के साथ उन्होंने सात ओवर की गेंदबाजी में महज 12 रन देकर तीन विकेट लिये। मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के साथ उन्हें 47 रेटिंग अंकों का फायदा हुआ जिससे वह इंग्लैंड की नैट स्किवर (360) को पीछे छोड़ने में सफल रही।

भारत की दीप्ति शर्मा चौथे (299 अंक) और झूलन गोस्वामी (251) 10वें स्थान पर बरकरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू