खेल की खबरें | मनन हिंगराजिया का नाबाद शतक, गुजरात के आठ विकेट पर 334 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुजरात ने मनन हिंगराजिया (नाबाद 174 रन) के शतक और विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल (60 रन) के अर्धशतक से शुक्रवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन स्टंप तक हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट पर 334 रन बना लिये।

सिकंदराबाद, 11 अक्टूबर गुजरात ने मनन हिंगराजिया (नाबाद 174 रन) के शतक और विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल (60 रन) के अर्धशतक से शुक्रवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन स्टंप तक हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट पर 334 रन बना लिये।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसने 12वें ओवर तक 38 रन तक तीन विकेट गंवा दिये थे।

हिंगराजिया एक छोर पर डटकर खेलते रहे। उन्होंने अभी तक 259 गेंद का सामना करते हुए अपनी शतकीय पारी के दौरान 24 चौके और दो छक्के जड़ दिये हैं।

दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे, पर उर्विल पटेल ने संयम से खेलते हुए 94 गेंद में पांच चौके और दो छक्के से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर हिंगराजिया के साथ अहम योगदान दिया।

स्टंप तक हिंगराजिया के साथ रिंकेश वाघेला 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

हैदराबाद के लिए चामा मिलिंद ने 51 रन देकर तीन जबकि सरनू निशांत और तनय त्यागराजन ने दो दो विकेट अपने नाम किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\