देश की खबरें | दिल्ली में 50 अपराधिक मामलों में वांछित व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 50 से अधिक आपराधिक मामलों में कथित रूप से शामिल 34 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है।
नयी दिल्ली, पांच मार्च दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 50 से अधिक आपराधिक मामलों में कथित रूप से शामिल 34 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी अपने गिरोह के सदस्यों के साथ कार चोरी और शहर के मशहूर शोरूम में लूटपाट जैसे मामलों में वांछित था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की एक कार, नौ दोपहिया वाहन और करीब पांच लाख रुपये के ब्रांडेड कपड़े बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि उसकी पहचान रोहिणी निवासी दीपक बब्बर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि उसके और उसके गिरोह के खिलाफ चोरी और स्टोर में लूट के 53 मामले दर्ज हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीनों में गिरोह ने मध्य दिल्ली, द्वारका और पश्चिमी दिल्ली में कई शोरूम को निशाना बनाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)