देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली के सर्वप्रिय विहार में व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के सर्वप्रिय विहार में शुक्रवार देर रात नशे की हालत में लड़ाई के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर ईंट मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई दक्षिण दिल्ली के सर्वप्रिय विहार में शुक्रवार देर रात नशे की हालत में लड़ाई के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर ईंट मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति ने देर रात करीब ढाई बजे फोन कर हौजखास के समीप सर्वप्रिय विहार इलाके में लड़ाई होने की सूचना दी थी।

अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस, कालोनी की द्वार संख्या-तीन पर पहुंची तो फोन करने वाले व्यक्ति रवि अहूजा ने बताया कि दो लोग आपस में लड़ रहे थे कि तभी एक ने दूसरे व्यक्ति के सिर में ईंट मार दी। पुलिस के मुताबिक, घायल व्यक्ति को तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

पुलिस के मुताबिक, ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि व्यक्ति की मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक की पहचान 55 वर्षीय लोकी मंडल के रूप में हुई है, जो कि बेगमपुर का रहने वाला था।

आरोपी रोहित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने कहा कि रोहित और मंडल दोनों ने ही बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी और झगड़े के दौरान उसने (रोहित) मडंल के सिर पर ईंट मार दी।

पुलिस के मुताबिक, मालवीय मगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो गुरुग्राम के सेक्टर नौ का रहने वाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू