देश की खबरें | जमानत पर बाहर आया व्यक्ति आईफोन छीनने के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरूग्राम के न्यू कॉलोनी इलाके में एक स्थानीय निवासी से आईफोन छीनने के आरोप में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

गुरुग्राम, 22 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरूग्राम के न्यू कॉलोनी इलाके में एक स्थानीय निवासी से आईफोन छीनने के आरोप में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

इनमें से आरोपी एक हफ्ते पहले जमानत पर छूट कर आया था और बुधवार को रोहित गुप्ता नामक व्यक्ति से उसने फोन छीन लिया।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, चोरी का मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गये हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान ज्योति पार्क कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ ​​'अटैक' और अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी जतिन चुटानी के रूप में हुई है ।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपी छीनाझपटी, छेड़छाड़, अवैध हथियार रखने और नशे के इस्तेमाल की घटनाओं में शामिल पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ड्रग के एक मामले में जमानत पर रिहा किया गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपियों ने न केवल मोबाइल फोन छीन लिया, बल्कि उसमें इंस्टॉल किए गए ऐप के जरिए 50,000 रुपये भी ट्रांसफर कर दिए।’’

न्यू कॉलोनी पुलिस थाने के एसएचओ राजेश यादव ने बताया, ‘‘कल प्राथमिकी दर्ज की गई थी, और आज हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं ।’’

यादव ने कहा कि उन्होंने दो वाहन चोर जगत और बंटी को भी गिरफ्तार किया है । उन्होंने 18 अप्रैल को सोहना चौक इलाके से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी और इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\