देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली में ‘रोड रेज’ में व्यक्ति की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के समसपुर इलाके में रोड रेज के एक मामले में शराब की दुकान के बाहर कथित तौर पर नुकीली चीज से वार कर 20 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जुलाई पूर्वी दिल्ली के समसपुर इलाके में रोड रेज के एक मामले में शराब की दुकान के बाहर कथित तौर पर नुकीली चीज से वार कर 20 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को शराब की दुकान के पास पीड़ित और उसके दोस्त ने आरोपी की स्कूटी को छू दिया था जिसके बाद उनमें झगड़ा हो गया।

पुलिस ने कहा कि घटना उस समय हुई जब दोनों शराब खरीदकर लौट रहे थे। जिस व्यक्ति से उनका झगड़ा हुआ था, वह अपने एक सहयोगी के साथ लौटा। इनमें से एक पीड़ित के सीने पर नुकीली चीज से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि पांडव नगर पुलिस थाना को रविवार रात करीब आठ बजकर 42 मिनट पर सूचना मिली कि झगड़े में घायल पीड़ित को उसके दोस्त ने खिचड़ीपुर के एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पीड़ित और उसके दोस्त का समसपुर में शराब की दुकान के पास स्कूटर छू जाने को लेकर एक अज्ञात स्कूटर सवार के साथ विवाद हुआ था।’’ उन्होंने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

अपराधियों की पहचान करने और घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए अपराध स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी