देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में झगड़े के बाद व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में झगड़े के बाद अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पालघर, 26 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में झगड़े के बाद अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के विक्रमगढ़ में शनिवार को हुई।

यह भी पढ़े | आबादी के अनुपात में हो श्मशान, कब्रिस्तान : साक्षी महाराज.

विक्रमगढ़ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़िता ने पहले पति से अलग होने के बाद आरोपी से शादी कर ली थी, जिसकी पहचान अंकुश एल काक्वा के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है और इस मुद्दे पर दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे।

यह भी पढ़े | पीडीपी नेता टीएस बाजवा, वेद महाजन और हुसैन ने पार्टी से दिया इस्तीफा: 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि उनके बीच शनिवार को फिर से झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर बुरी तरह से पीटा। महिला को बाद में जवाहर इलाके के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\