देश की खबरें | मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से समुद्र में कूदा व्यक्ति, नौसेना के गोताखोर तलाश में जुटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल ही में एक दुर्घटना के बाद से मानसिक रूप से परेशान 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने मुंबई में सोमवार को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से समुद्र में छलांग लगा दी। पुलिस, व्यक्ति का पता लगाने के लिए नौसेना के गोताखोरों की मदद ले रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 31 जुलाई हाल ही में एक दुर्घटना के बाद से मानसिक रूप से परेशान 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने मुंबई में सोमवार को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से समुद्र में छलांग लगा दी। पुलिस, व्यक्ति का पता लगाने के लिए नौसेना के गोताखोरों की मदद ले रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने सोमवार की सुबह बांद्रा-वर्ली सी लिंक से अरब सागर में छलांग लगाई। उन्होंने बताया कि नौसेना के एक हेलीकॉप्टर को भी उसकी तलाश में लगाया गया है।

अधिकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व हुई एक सड़क दुर्घटना में व्यक्ति के मस्तिष्क में गंभीर चोटें आई थीं।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने परिजनों से भी कहा था कि वह अपनी जान ले लेगा।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने व्यक्ति का पता लगाने के लिए एक तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना के गौताखोर दल की मदद से तलाश अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि एक चेतक हेलीकॉप्टर ने भी व्यक्ति की तलाश और बचाव की कोशिश में दो बार उड़ान भरी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी