विदेश की खबरें | नेपाल में चुनावी रैली में बम फटने से व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के भोजपुर जिले में एक चुनावी रैली में कम तीव्रता का विस्फोट होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 16 नवंबर नेपाल के भोजपुर जिले में एक चुनावी रैली में कम तीव्रता का विस्फोट होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरोप है कि पीड़ित व्यक्ति बम को रैली में लगाने के लिए लाया था और उसमें दुर्घटनावश विस्फोट हो गया। इस रैली में सीपीएन-माओवादी के प्रमुख पुष्प कमल दहल प्रचंड को शामिल होना था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सीपीएन-माओवादी विप्लव गुट का कार्यकर्ता है। घटना जिले के पौवाडुंग ग्रामीण नगर पालिका में हुई और यह जगह कार्यक्रम स्थल से करीब 40 मीटर दूर है।

उन्होंने बताया कि बम एक टिफिन बॉक्स में था और इसमें विस्फोट होने से व्यक्ति मामूली रूप से घातक हो गया।

पुलिस के अनुसार, “भोजपुर जिले में एक चुनावी रैली में एक छोटा बम फटा है। जो व्यक्ति बम ला रहा था, वही उसके फटने से घायल हुआ है। ”

उन्होंने कहा कि व्यक्ति इससे पहले बम लगा पाता, उसमें दुर्घटनावश विस्फोट हो गया।

पुलिस ने कहा कि चुनावी रैली में प्रचंड समेत वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने से पहले विस्फोट हुआ।

पुलिस ने कहा कि घटना के बाद व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।

नोमान माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड