देश की खबरें | पालघर में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में उत्तर प्रदेश का व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पालघर, 27 नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदख ने बताया कि पालघर पुलिस ने शनिवार को वाराणसी में स्थानीय विशेष कार्य बल की मदद से 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने 14 नवंबर की रात को किराना की एक दुकान से सामान लेकर घर लौट रही लड़की को कथित तौर पर एक सुनसान जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने आरोपी का पता लगाने के लिए तीन दल बनाए थे और तकनीकी तथा खुफिया जानकारी के आधार पर उसकी खोजबीन की।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर नाला सोपारा लाया गया और स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिन्होंने उसे 30 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट