देश की खबरें | मान को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा के तहत पंजाब, दिल्ली में सीआरपीएफ कर्मियों की जरुरत नहीं: पंजाब सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब और दिल्ली में 'जेड-प्लस' सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों की आवश्यकता नहीं है।

चंडीगढ़, एक जून पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब और दिल्ली में 'जेड-प्लस' सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों की आवश्यकता नहीं है।

हालांकि, पंजाब सरकार ने कहा कि केंद्र पंजाब और दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में मान को सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

यह घटनाक्रम देश और विदेश से संभावित खतरों के मद्देनजर मान को गृह मंत्रालय द्वारा 'जेड-प्लस' श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करने के एक सप्ताह बाद सामने आया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस पहले से ही पंजाब और दिल्ली में मुख्यमंत्री मान को सुरक्षा मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र से दूसरे राज्यों में मान की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ कर्मियों को मुहैया कराने को कहा है।

उनचास वर्षीय मान की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वीआईपी सुरक्षा दस्ते द्वारा की जानी थी।

मान को शीर्ष श्रेणी का 'जेड-प्लस' सुरक्षा घेरा पूरे भारत में प्रदान किया जाएगा और गृह मंत्रालय ने हाल ही में इसके लिए मंजूरी दी है।

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती राज्य पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री के 'खतरे की धारणा संबंधी विश्लेषण' रिपोर्ट तैयार करने के दौरान मान के लिए इस तरह के सुरक्षा की सिफारिश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\