देश की खबरें | नवी मुंबई में व्यक्ति ने आत्महत्या की, पत्नी ने अन्य महिला पर लगाया उकसाने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में 29 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पीड़ित की पत्नी ने एक महिला के खिलाफ व्यक्ति को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नवी मुंबई में व्यक्ति ने आत्महत्या की, पत्नी ने अन्य महिला पर लगाया उकसाने का आरोप

ठाणे (महाराष्ट्र), एक फरवरी महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में 29 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पीड़ित की पत्नी ने एक महिला के खिलाफ व्यक्ति को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को 31 वर्षीय महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया।

उरण थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के उरण निवासी व्यक्ति ने 13 जनवरी को उसी इलाके में आरोपी महिला के आवास पर कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि महिला उस पर अपनी पत्नी को तलाक देने और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी।

पुलिस ने शुरू में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद और पीड़ित की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)


संबंधित खबरें

Shubman Gill New Record: 5वें टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल रचेंगे नया इतिहास? महज रन बनाते हैं तोड़ देंगे डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिल्ली में बाल-बाल बची महिला; टैगोर गार्डन में चलती स्कूटी पर गिरा बिजली का खंभा, हादसे का Video हुआ वायरल

Will KL Rahul Break Sachin Tendulkar's Record? इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं केएल राहुल, यहां देखें दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के आकंड़ें

Kal Ka Mausam, 31 July 2025: यूपी, राजस्थान सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके राज्य का हाल

\