देश की खबरें | दिल्ली के आश्रम इलाके में कार के बोनट पर तीन किलोमीटर तक व्यक्ति को घुमाता रहा शख्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्व दिल्ली के आश्रम इलाके में एक लग्जरी कार और एक कैब में हुई मामूली टक्कर के बाद जब कार चालक वहां से गाड़ी लेकर निकलने लगा तो 30 वर्षीय कैब चालक लग्जरी कार के बोनट पर लटक गया। कार चालक ने इसके बावजूद गाड़ी नहीं रोकी और उसी तरह करीब तीन किलोमीटर तक उसे घुमाता रहा।

नयी दिल्ली, एक मई दक्षिण-पूर्व दिल्ली के आश्रम इलाके में एक लग्जरी कार और एक कैब में हुई मामूली टक्कर के बाद जब कार चालक वहां से गाड़ी लेकर निकलने लगा तो 30 वर्षीय कैब चालक लग्जरी कार के बोनट पर लटक गया। कार चालक ने इसके बावजूद गाड़ी नहीं रोकी और उसी तरह करीब तीन किलोमीटर तक उसे घुमाता रहा।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया, जिसमें एक व्यक्ति चलती कार के बोनट पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें रात करीब 12 बजे आश्रम चौक पर दुर्घटना के संबंध में फोन आया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा कि फोन करने वाले ने अपनी पहचान गोविंदपुरी निवासी चेतन के रूप बताई और कहा कि उसकी सियाज टैक्सी को आश्रम चौक पर लैंड रोवर डिस्कवरी कार ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि बिहार के डुमरी जिले के रहने वाले कार चालक रामअचल (35) ने जब मौके से भागने की कोशिश की तो चेतन लग्जरी कार के बोनट पर बैठ गया।

डीसीपी ने कहा कि इसके बाद रामअचल ने अपनी कार निजामुद्दीन थाने तक चलाई और इस दौरान चेतन बोनट पर ही बैठा हुआ था।

पुलिस ने कहा कि एक पीसीआर वैन ने कार को रोका और चेतन बोनट से उतर गया।

उन्होंने कहा कि कैब चालक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड