देश की खबरें | केरल में व्यक्ति ने दांतों से पुलिसकर्मी का कान काटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कासरगोड जिले में रोडरेज की एक घटना में पकड़े जाने के बाद पुलिस वाहन में ले जाते समय एक व्यक्ति ने अपने दांतों से एक उपनिरीक्षक का दाहिना कान काट दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कासरगोड, चार फरवरी केरल के कासरगोड जिले में रोडरेज की एक घटना में पकड़े जाने के बाद पुलिस वाहन में ले जाते समय एक व्यक्ति ने अपने दांतों से एक उपनिरीक्षक का दाहिना कान काट दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बृहस्पतिवार की देर रात शहर के टाउन थाने के उपनिरीक्षक विष्णु प्रसाद को अप्रत्याशित हमले के बाद अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी स्टेनी रोड्रिग्ज ने अपनी बाइक से एक दुर्घटना होने के बाद सड़क पर हंगामा किया और गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया।
उन्होंने कहा कि आरोपी को जब थाने ले जाया जा रहा था तो उपनिरीक्षक वाहन की अगली सीट पर बैठे थे।
अधिकारियों ने कहा कि आगे की सीट के ठीक पीछे बैठे रोड्रिग्ज ने गुस्से में अचानक प्रसाद का दाहिना कान काट लिया और उन्हें घायल कर दिया।
उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)