देश की खबरें | ममता ने प्रधानमंत्री से जेईई, एनईईटी परीक्षा पर न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान जेईई और एनईईटी परीक्षा आयोजित कराने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ केंद्र को अपील करनी चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 25 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान जेईई और एनईईटी परीक्षा आयोजित कराने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ केंद्र को अपील करनी चाहिए।

ममता ने कहा कि इससे छात्रों की ‘‘मानसिक पीड़ा’’ दूर हो सकेगी।

यह भी पढ़े | Neelakantha Bhanu Prakash: 20 साल के नीलकंठ भानु प्रकाश बने दुनिया के सबसे तेज ह्यूमन कैलकुलेटर, जीता गोल्ड मेडल (Watch Video).

उन्होंने एक सितंबर से शुरू होने वाली जेईई व एनईईटी परीक्षाएं आयोजित करने के संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का पत्र राज्य सरकार को मिलने के बाद मोदी को लिखा। राज्य सरकार को यह पत्र मंगलवार को मिला।

ममता ने लिखा, ‘‘ मुझे पता है कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने जेईई व एनईईटी परीक्षाएं आयोजित करने के संबंध में फैसला दिया है और केंद्र सरकार इसके अनुसार आगे बढ़ने के निर्देश जारी कर रही है।’’

यह भी पढ़े | NEET 2020, JEE (Main) Exam Date And Schedule: NEET की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित 1 से 6 सितंबर के बीच और NEET (UG) की परीक्षा 13 सितंबर को होंगी आयोजित.

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, मैं आपसे इसमें हस्तक्षेप करने तथा यह विचार करने के लिए अनुरोध करना चाहूंगी कि केंद्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार के लिए अपील करे...।’’

ममता ने कहा कि छात्रों के हित में ऐसा हस्तक्षेप बहुत आवश्यक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\