देश की खबरें | ममता ने गरीबों के लिए पांच रुपए में भोजन की योजना शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को 'मां’ योजना की डिजिटल तरीके से शुरुआत की, जिसके तहत राज्य सरकार निर्धनों को पांच रुपए के किफायती मूल्य पर भोजन मुहैया कराएगी।

कोलकाता, 15 फरवरी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को 'मां’ योजना की डिजिटल तरीके से शुरुआत की, जिसके तहत राज्य सरकार निर्धनों को पांच रुपए के किफायती मूल्य पर भोजन मुहैया कराएगी।

इस योजना के तहत पांच रुपए में लोगों को थाली में चावल, दाल, एक सब्जी और अंडा करी मिलेगी।

ममता ने कहा कि राज्य सरकार प्रति प्लेट 15 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी और लोगों को यह पांच रुपये में मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्वयं-सहायता समूह हर दिन अपराह्न एक बजे से तीन बजे के बीच रसोइयों का संचालन करेंगे तथा धीरे-धीरे राज्य में हर जगह ऐसे रसोईघर स्थापित किए जाएंगे।

ममता ने कहा, “किसी दिन मैं जाकर इसे चखूंगी।”

इस योजना के तहत लोगों को भोजन ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा।

ममता ने कहा, “यह अनूठा विचार है। हमने बजट में इस योजना की घोषणा की थी और आठ दिनों के भीतर इसे शुरू करने में सफल रहे।’’ उन्होंने इतने कम समय में इसे संभव बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों का धन्यवाद दिया।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1,00 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा, “यह प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया है और शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।”

पहले दिन, कोलकाता के अलावा मालदा, दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर और हावड़ा जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर ‘मां’ रसोई शुरू हुयी।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर में राज्य में 'दीदीर रानाघर' नाम की ऐसी ही पहल शुरू की थी जिसमें लॉकडाउन के दौरान अपनी नौकरियां गंवाले वाले प्रवासी मजदूरों को पांच रुपये में भोजन दिया जाता था।

राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\