देश की खबरें | ममता बनर्जी को 10 मार्च की घटना को लेकर किए गए झूठे दावों पर माफी मांगनी चाहिए:भाजपा सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि नंदीग्राम में 10 मार्च को हुई घटना को लेकर कथित झूठे दावे करने के लिए बनर्जी को वहां के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

कोलकाता, 14 मार्च भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि नंदीग्राम में 10 मार्च को हुई घटना को लेकर कथित झूठे दावे करने के लिए बनर्जी को वहां के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

ममता बनर्जी 10 मार्च को नंदीग्राम में हुए कथित हमले में घायल हो गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन पर हमला करने के लिए साजिश रची गई थी।

भाजपा ने चटर्जी को चुंचुड़ा सीट से मैदान में उतारा है। चटर्जी ने कहा कि चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती बनर्जी को देखने के लिए वह और उनकी पार्टी के अन्य नेता अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा, '' हालांकि, मुख्यमंत्री ने हमसे मिलने से इंकार कर दिया और लगातार यही आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने उन्हें धकेला था।''

चुनाव आयोग ने भी अपने निष्कर्ष में पाया कि एक दुर्घटना के चलते मुख्यमंत्री को चोटें आईं और यह एक हमला नहीं था।

हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि इस मामले में उनकी सरकार के शीर्ष अधिकारियों द्वारा दायर रिपोर्ट और बनर्जी की बातों में ही विरोधाभास है, जिसमें यह साफ है कि किसी ने उन पर हमला नहीं किया और यह केवल एक दुर्घटना थी।

चटर्जी ने ममता बनर्जी पर इस घटना के जरिए लोगों की सहानुभूति पाने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी