देश की खबरें | ममता ने तनावपूर्ण संबंधों के बीच धनखड़ से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में राजभवन और राज्य सरकार में जारी तनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को मुलाकात की और राज्य से जुड़े अनेक विषयों पर एक घंटे तक चर्चा की।

कोलकाता, 14 जुलाई पश्चिम बंगाल में राजभवन और राज्य सरकार में जारी तनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को मुलाकात की और राज्य से जुड़े अनेक विषयों पर एक घंटे तक चर्चा की।

राज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा कि सहयोगियों की मौजूदगी के बिना बैठक हुई।

उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। दोनों ने सहयोगियों के बिना एक घंटे तक बातचीत की।’’

सूत्रों के अनुसार दोनों ने विधान परिषद के गठन के लिए राज्य विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव पर चर्चा की। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने पिछले सप्ताह एक समिति की रिपोर्ट का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किया था। रिपोर्ट में भाजपा के कड़े विरोध के बावजूद विधान परिषद के गठन की वकालत की गयी थी।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बैठक में राज्य से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।’’

धनखड़ और ममता के बीच बढ़ते तनाव के दौर में यह बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि वह तीन बार केंद्र को पत्र लिखकर राज्यपाल को वापस बुलाने का अनुरोध कर चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू