देश की खबरें | ममता ने लद्दाख सड़क दुर्घटना में सैनिकों की मौत पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को लद्दाख में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के नौ जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

कोलकाता, 19 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को लद्दाख में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के नौ जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

बनर्जी ने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लद्दाख के पास सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के नौ जवानों की मौत की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को लद्दाख के लेह जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से सेना के नौ जवानों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना दक्षिणी लद्दाख में न्योमा के कियारी में हुई। लेह की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि 10 जवानों को लेकर सेना का एक वाहन लेह से न्योमा जा रहा था, तभी रास्ते में चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन शाम पौने पांच बजे खाई में गिर गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड