देश की खबरें | ममता बनर्जी ने नंदीग्राम पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों को किया याद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2007 में नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए लोगों को सोमवार को याद किया और कहा कि उनकी सरकार उपज बढ़ाने के लिए किसानों को हर संभव मदद दे रही है।

कोलकाता, 14 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2007 में नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए लोगों को सोमवार को याद किया और कहा कि उनकी सरकार उपज बढ़ाने के लिए किसानों को हर संभव मदद दे रही है।

वर्ष 2007 में नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान आज ही के दिन पुलिस गोलीबारी में मारे गए लोगों की याद में, पश्चिम बंगाल में 14 मार्च को ‘कृषक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल देश के प्रमुख कृषि उत्पादकों में से एक है और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकाल में राज्य में किसानों की आय में ‘‘तीन गुना से अधिक की वृद्धि’’ हुई है।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ 2007 में नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए ग्रामीणों की याद में और देश तथा दुनिया भर के अन्य किसानों के समर्पण को सलाम करते हुए, हम हर साल 14 मार्च को ‘कृषक दिवस’ के तौर पर मनाते हैं।’’

तत्कालीन विपक्षी नेता के रूप में बनर्जी ने औद्योगीकरण के लिए नंदीग्राम और सिंगूर में कृषि योग्य भूमि के अधिग्रहण के विरोध में वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ एक आंदोलन का नेतृत्व किया था।

बनर्जी ने कहा, ‘‘ किसान हमारा गौरव हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज, पश्चिम बंगाल देश में कृषि उत्पादन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है। हमारे किसानों की आय में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। मेरे सभी किसान भाइयों और बहनों और उनके परिवार के सदस्यों को कृषक दिवस की शुभकामनाएं।’’

इस बीच, एक अन्य ट्वीट में बनर्जी ने लंदन मेट्रो स्टेशन पर बंगाली में लगे एक ‘साइनेज’ पर कहा कि यह के महत्व को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें