देश की खबरें | पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार कुछ महीनों की मेहमान रह गई है: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमले तेज करते हुए रविवार को कहा कि ममता बनर्जी नीत सरकार कुछ महीनों की मेहमान रह गई है।

कोलकाता, 16 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमले तेज करते हुए रविवार को कहा कि ममता बनर्जी नीत सरकार कुछ महीनों की मेहमान रह गई है।

उत्तर 24 परगना जिले में अपने बनगांव लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के एक कार्यक्रम में भाजपा के सांसद शांतनु ठाकुर ने कहा कि टीएमसी सरकार पांच महीने से ज्यादा नहीं टिक पाएगी।

केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा, “ममता बनर्जी सरकार ने अपनी सार्थकता खो दी है। अगर टीएमसी ने हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में व्यापक धांधली का सहारा नहीं लिया होता, तो भाजपा को हजारों और सीट पर जीत मिलती। लेकिन टीएमसी सरकार की देखरेख में यह आखिरी चुनाव होने जा रहा है, जहां राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) समेत राज्य की सारी मशीनरी तटस्थ और निष्पक्ष भूमिका निभाने में विफल रही है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह सरकार पांच महीने से ज्यादा नहीं रहेगी।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पार्टी के पंचायत चुनाव प्रदर्शन की समीक्षा से संबंधित एक संगठनात्मक बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से कहा, “किसी भी समय कुछ भी हो सकता है। देखते हैं क्या होता है।”

उन्होंने कहा, “कौन जानता है कि टीएमसी के कुशासन और आतंक के खिलाफ लोगों का विद्रोह हो जाए। कौन जानता है कि टीएमसी विधायक अचानक ममता बनर्जी के निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दें। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ऐसा होगा, ऐसा नहीं भी हो सकता। लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव है।”

चौदह जुलाई को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी बैठक के बारे में मजूमदार ने कहा, "केंद्र पश्चिम बंगाल में निर्दोष लोगों के जीवन की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।"

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पहले पश्चिम बंगाल में अनुच्छेद 355 लागू करने की मांग करते हुए कहा था कि राज्य में केंद्रीय हस्तक्षेप जरूरी हो गया है, जहां पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा देखी गई थी।

उन्होंने कहा था, "हालांकि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिराया नहीं जा सकता, लेकिन अगर वह संविधान में उल्लिखित अपना कर्तव्य निभाने में विफल रहती है, तो उसे अराजकता की ओर जाने से बचाने के लिए केंद्र को हस्तक्षेप करना होगा।"

टीएमसी के राज्यसभा सदस्य और पार्टी प्रवक्ता शांतनु सेन ने भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अधिकारी समेत भाजपा के नेता विशाल जनादेश और व्यापक समर्थन के दम पर तीसरी बार सत्ता में आई टीएमसी को धमकियां देकर दिल्ली में अपनी ‘रेटिंग’ बढ़ाने के लिए बेताब हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\