देश की खबरें | मालेगांव विस्फोट: अदालत ने आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को सात गवाहों से जिरह की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने सितंबर 2008 के मालेगांव बम विस्फोट के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित को मामले में सात गवाहों से जिरह करने की अनुमति दे दी है।

मुंबई, 11 जून मुंबई की एक विशेष अदालत ने सितंबर 2008 के मालेगांव बम विस्फोट के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित को मामले में सात गवाहों से जिरह करने की अनुमति दे दी है।

सोलह साल पुराने मामले में छह अन्य व्यक्तियों के साथ मुकदमे का सामना कर रहे पुरोहित ने उनके अभियोजन की मंजूरी, अवैध गिरफ्तारी और हिरासत तथा उनकी हिरासत महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को सौंपने के बिंदु पर नौ गवाहों से जिरह करने की अदालत से अनुमति मांगी थी। पुरोहित द्वारा उल्लिखित नौ गवाहों में एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल थे।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सैन्य अधिकारी से जिरह पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा उनकी गवाही पहले ही दर्ज कर ली गई है और उनसे लंबी जिरह की जा चुकी है।

मुंबई में एनआईए मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश ए के लाहोटी ने सोमवार को पारित आदेश में पुरोहित को सात गवाहों से जिरह की अनुमति दी।

अदालत ने सेना अधिकारी का नाम इससे हटा दिया क्योंकि अभियोजन पक्ष उनसे पहले ही जिरह कर चुका है। एक अन्य गवाह का नाम भी हटा दिया गया क्योंकि पुरोहित ने उसका पता नहीं दिया था।

29 सितंबर 2008 को मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर मालेगांव में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर बंधे विस्फोटक में विस्फोट होने से छह लोग मारे गए थे और 100 से अधिक घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\