खेल की खबरें | मलेशिया ओपन : सात्विक . चिराग क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जबकि किदाम्बी श्रीकांत दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए ।

कुआलालम्पुर, 11 जनवरी भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जबकि किदाम्बी श्रीकांत दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए ।

दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी सात्विक और चिराग ने फ्रांस के 36वीं रैंकिंग वाले लुकास कोरवी और रोनान लबार को 21 . 11, 21 . 18 से हराया । पिछले साल छह खिताब जीतने वाली भारतीय जोड़ी का सामना अब चीन के ही जि तिंग और रेन शियांग यू से होगा ।

वहीं श्रीकांत अपनी गलतियों पर काबू नहीं रख सके और हांगकांग के एंग का लोंग एंगस से दूसरे दौर में सीधे गेम में हार गए । कई सहज गलतियों और गलत लाइन कॉल के कारण विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज श्रीकांत को दुनिया के 20वें नंबर से खिलाड़ी का लोंग से 13 . 21, 17 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी ।

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले ही गेम में 11 . 2 की बढत बना ली । फ्रांसीसी जोड़ी ने हालांकि स्कोर 12 . 14 कर दिया । भारतीय जोड़ी का अनुभव यहां काम आया जिसने लगातार सात अंक के साथ पहला गेम जीता ।

दूसरे गेम में 4 . 11 से पिछड़ने के बाद सात्विक और चिराग ने जबर्दस्त वापसी करते हुए 16 . 16 से बराबरी की । इसके बाद अपने प्रतिद्वंद्वी की गलतियों का फायदा उठाकर उन्होंने चार मैच प्वाइंट के साथ गेम और मैच जीता ।

उधर श्रीकांत की शुरूआत अच्छी रही और एक समय वह 6 . 1 से आगे चल रहे थे लेकिन फिर उन्होंने गलतियां करनी शुरू की और का लोंग ने लगातार छह अंक लेकर वापसी की ।

पिछले दो मुकाबलों में श्रीकांत ने का लोंग को हराया था लेकिन इस बार लय कायम नहीं रख सके और पहला गेम आसानी से गंवा दिया । दूसरे गेम में एक समय उनके पास 11 . 10 की बढत थी लेकिन फिर गलतियों से वह उबर नहीं सके ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल