विदेश की खबरें | मलेशिया: डिज्नी ने ‘लाइटईयर’ फिल्म के समलैंगिक दृश्यों को हटाने से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बोर्ड ने कहा कि उसने माता-पिता की निगरानी में 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को फिल्म में संशोधन की शर्तों के साथ इसे देखने की मंजूरी दी थी।

बोर्ड ने कहा कि उसने माता-पिता की निगरानी में 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को फिल्म में संशोधन की शर्तों के साथ इसे देखने की मंजूरी दी थी।

सेंसर बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘दृश्य और संवाद, जिनमें एलजीबीटी जीवन शैली को बढ़ावा देने वाले तत्व पाये गये, जो फिल्म सेंसरशिप पर दिशानिर्देशों के मुख्य पहलुओं का उल्लंघन करते हैं, उन्हें काट कर हटा देने और ध्वनि रहित (मूक) कर देने का आदेश दिया गया था। ’’

बयान में कहा गया है, ‘‘हालांकि, फिल्म वितरक निर्देशों का पालन करने के लिए सहमत नहीं हुए और इसके बजाय फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द करने का फैसला किया।’’

सेंसर बोर्ड ने कहा कि वह एलजीबीटीक्यू दृश्यों पर कोई समझौता नहीं करेगा।

ज्यादातर मुस्लिम देशों के अधिकारियों ने 20 करोड़ डॉलर की लागत से बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाये जाने पर पाबंदी लगा दी है क्योंकि इसमें एक समलैंगिक जोड़ी के चुंबन का एक छोटा सा दृश्य है।

संयुक्त अरब अमीरात ने भी घोषणा की है कि वह इस फिल्म को अपने सिनेमाघरों में दिखाये जाने की अनुमति नहीं देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\