देश की खबरें | मलयालम पटकथा लेखक जॉन पॉल पुथुसेरी नहीं रहे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करीब 100 फिल्मों की पटकथा लिखने वाले प्रसिद्ध मलयालम पटकथा लेखक जॉन पॉल पुथुसेरी का शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उद्योग जगत के लोगों ने जानकारी दी।
कोच्चि, 23 अप्रैल करीब 100 फिल्मों की पटकथा लिखने वाले प्रसिद्ध मलयालम पटकथा लेखक जॉन पॉल पुथुसेरी का शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उद्योग जगत के लोगों ने जानकारी दी।
वह 72 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से विभिन्न बीमारियों को लेकर उनका इलाज चल रहा था।
उन्होंने बताया कि पुथुसेरी की हालत खराब होने के बाद से वह पिछले दो महीने से गंभीर चिकित्सा देखभाल में थे।
उन्हें ''चमाराम'', ''पलंगल'' और ''ओरु मिन्नामिनुंगिन्टे नुरुंगु वेट्टम'' जैसी क्लासिक फिल्मों की पटकथा के लिए जाना जाता है। पुथुसेरी एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे जिन्होंने 'थ्रिलर', 'ड्रामा', 'मनोरंजक' और यहां तक कि 'हास्य' सहित कई तरह की फिल्मों की पटकथाओं को लिखने के लिए दुर्लभ कौशल का प्रदर्शन किया।
साल 1980 की फिल्म ''चमाराम'' पटकथा लेखक के तौर पर उनके करियर की पहली फिल्म थी।
शशि द्वारा निर्देशित फिल्म ''वेल्लाथुवल'' (2009) के बाद, उन्होंने 10 साल का लंबा अवकाश लिया और 2019 में कमल द्वारा अभिनीत ''प्राणायामीनुकालुदे कदल'' की पटकथा लिखकर फिल्म उद्योग में वापसी की।
उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है।
राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी समेत कई लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)