देश की खबरें | कमला हैरिस को अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाना भारतीयों के लिए गौरव का क्षण : पनीरसेल्वम
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 12 अगस्त तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने कहा है कि अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस को अमेरिकी उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार नामित किया जाना भारतीयों और खासकर तमिलनाडु के लिए गर्व का क्षण है।

मंगलवार की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पनीरसेल्वम ने उनकी जड़ों को याद किया और उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह भारतीयों और विशेष रूप से तमिलनाडु के लिए गर्व का क्षण है कि पहली भारतीय सीनेटर कमला हैरिस को अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में नामित किया है, जिनकी मां तमिलनाडु से थीं। मेरी तरफ से उनको हार्दिक शुभकामनाएं।’’

हैरिस की मां श्यामला, पीवी गोपालन की बेटी थीं। गोपालन ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और फिर उच्च श्रेणी के लोक सेवक बने।

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Commander Azaad Lalhari killed in Pulwam: जम्मू कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी आजाद ललहारी ढेर, रियाज नायकू की मौत के बाद बना था हिजबुल कमांडर.

अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने मंगलवार को 55 वर्षीय हैरिस को अपनी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नामित किया है।

हैरिस के पिता अफ्रीकी हैं जो जमैका के रहने वाले हैं।

वर्तमान में हैरिस कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)