Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं- प्रधानमंत्री मोदी की मतदाताओं से अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आरंभ होने पर लोगों से शनिवार को बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध किया.

Credit -ANI

नयी दिल्ली, 1 जून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आरंभ होने पर लोगों से शनिवार को बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध किया. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं.’’

पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सभी सीट के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड की कुछ सीट समेत देश में कुल 57 सीट पर मतदान हो रहा है. मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इसी चरण में मतदान हो रहा है. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम चरण में 8 संसदीय क्षेत्र में मतदान शुरू

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में आज मतदान हो रहा है. इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आएंगे.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड