देश की खबरें | योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं: मुख्यमंत्री खट्टर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को लोगों से कहा कि वे दिन में कम से कम आधा घंटा योग कर इसे अपने जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाएं।
चंडीगढ़, 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को लोगों से कहा कि वे दिन में कम से कम आधा घंटा योग कर इसे अपने जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाएं।
खट्टर ने योग दिवस पर पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''हम अन्य लोगों को योग के लिए तभी प्रेरित कर सकते हैं जब हम स्वयं योग करते हों। ''
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया।
खट्टर ने कहा, ''स्वस्थ रहने के लिए, हमें योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।'' उन्होंने कहा कि सभी को हर रोज कम से कम 30 से 40 मिनट तक योग जरूर करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार योग के प्रचार के लिए विभिन्न कदम उठा रही है।
योग दिवस के मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचकुला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि योग ने भारतीय संस्कृति को विश्व से जोड़ा है।
हरियाणा के अन्य हिस्सों में भी योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ भी उनके साथ मौजूद थे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री और यहां के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के साथ भाजपा के हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने योगाभ्यास समारोह में भाग लिया। वहीं, राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए।
अभिषेक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)