देश की खबरें | भाजपा शासित राज्यों के लिए समान आबकारी नीति बनाएं: उमा भारती ने नड्डा से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लंबे समय से मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर दबाव बना रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र लिखकर भाजपा शासित राज्यों के लिए समान आबकारी नीति बनाने की अपील की है।

भोपाल, 10 जुलाई लंबे समय से मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर दबाव बना रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र लिखकर भाजपा शासित राज्यों के लिए समान आबकारी नीति बनाने की अपील की है।

नड्डा को इस बाबत शनिवार को लिखे पत्र में भारती ने मध्य प्रदेश की वर्तमान आबकारी नीति की आलोचना की है।

उन्होंने लिखा, ‘‘(मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर) तीन महीने निरन्तर नीति निर्मातों से मेरी मुलाकातों के दौर चले और आज भी मुझे भरोसा है कि उन मुलाकातों का कोई परिणाम आएगा।’’

भारती ने कहा, ‘‘मैं लगातार इस संबंध में सक्रिय हूं। अभी से लेकर अक्टूबर तक मैं अकेले ही शराब की दुकानों एवं अहातों के सामने खड़ी होऊंगी, फिर अक्टूबर में (दो अक्टूबर) गांधी जयंती पर भोपाल की सड़कों पर महिलाओं के साथ मार्च करूंगी।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मेरी अपील है कि शराब का विरोध एक सामाजिक विषय है राजनीतिक नहीं तथा यह मेरा व्यक्तिगत विषय भी नहीं है। इसलिए जो भी इसके समर्थन में हों वह अपने स्तर से ही प्रयास करें।‘‘

भारती ने इस साल मार्च में भोपाल के आजाद नगर इलाके में एक शराब की दुकान पर पत्थर भी फेंके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\