देश की खबरें | ग्रीनहाउस के माध्यम से केरल को ‘कार्बन तटस्थ क्षेत्र’ बनाएं: मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि राज्य को ग्रीनहाउस स्थापित करके खुद को कार्बन तटस्थ क्षेत्र में बदलना चाहिए।
तिरुवनंतपुरम, 15 अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि राज्य को ग्रीनहाउस स्थापित करके खुद को कार्बन तटस्थ क्षेत्र में बदलना चाहिए।
हरित केरल मिशन द्वारा यहां स्थापित 1,261वें ग्रीनहाउस का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि, लक्ष्य एक हजार ग्रीनहाउस का निर्माण करना था, यह एक उपलब्धि है कि 454 एकड़ से अधिक क्षेत्र में 1,261 ग्रीनहाउस (हरित गृह) स्थापित किये गये हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ग्रीनहाउस भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमारा एक बड़ा योगदान हैं। हर साल, इस तरह से अधिक ग्रीनहाउस स्थापित किए जाने चाहिए और यह स्थानीय निकायों और लोगों के सहयोग से संभव होगा।’’
विजयन ने कहा कि हजारों और ग्रीनहाउस स्थापित किए जाने हैं। यदि कोई सार्वजनिक स्थान नहीं है, तो इच्छुक व्यक्तियों को उनके स्थान पर ग्रीनहाउस बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़े | Taiwan की राष्ट्रपति Tsai Ing-Wen का झलका भारत प्रेम, बताया चना मसाला, नान और चाय है फेवरेट.
वास्तव में ग्रीन हाउस एक ऐसी निर्मित संरचना है जो पारदर्शी सामग्री से ढंकी होती है। ग्रीनहाउस सब्जियों और फूलों की वृद्धि के लिए नियंत्रित वातावरण की परिस्थितियां उपलब्ध कराता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)