देश की खबरें | वर्ष 1971 के युद्ध के दौरान 20 माउंटेन डिवीजन के जीओसी रहे मेजर जनरल लेहल का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान साहस और पराक्रम दिखाने वाली सेना की 20 माउंटेन डिवजीन के कमांडर रहे मेजर जनरल (अवकाशप्राप्त) लक्ष्मण सिंह लेहल का निधन हो गया है। वह 97 साल के थे और उन्होंने यहां 17 जून को अंतिम सांस ली।
नयी दिल्ली, 20 जून वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान साहस और पराक्रम दिखाने वाली सेना की 20 माउंटेन डिवजीन के कमांडर रहे मेजर जनरल (अवकाशप्राप्त) लक्ष्मण सिंह लेहल का निधन हो गया है। वह 97 साल के थे और उन्होंने यहां 17 जून को अंतिम सांस ली।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई के धारावी में आज 7 मरीज पाए गए: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि लेहल को 20 माउंटेन डिवीजन की कमान 13 नवंबर 1970 को मिली थी।
अधिकारियों ने कहा, ‘‘1971 के अभियान में ‘हिल्ली’ और ‘बोगरा’ में लड़ी गईं प्रसिद्ध लड़ाइयां पूर्वी मोर्चे पर निर्णायक लड़ाइयां थीं।’’
उन्होंने कहा कि लेहल द्वारा पाकिस्तान की 16वीं इन्फैंट्री डिवीजन का समर्पण कराए जाने की घटना उनके नेतृत्व में पूर्वी मोर्चे पर 20 माउंटेन डिवीजन के शौर्य की गाथा बताती है।
अधिकारियों ने बताया कि लेहल ढाई साल तक 20 माउंटेन डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) रहे।
बाद में, 14 मार्च 1974 को वह डिप्टी क्वार्टर मास्टर के रूप में नयी दिल्ली आ गए। वह पंजाब के होशियारपुर जिले में पैदा हुए थे और अस्थायी कमीशन अधिकारी के रूप में भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में भर्ती हुए थे। वह 11 जुलाई 1943 को कमीशन अधिकारी के रूप में 1 फील्ड रेजीमेंट में शामिल हुए।
अधिकारियों ने बताया कि लेहल ने 3 फील्ड रेजीमेंट, 301 इन्फैंट्री ब्रिगेड और 20 इन्फैंट्री डिवीजन का भी नेतृत्व किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)