देश की खबरें | गुरुग्राम में आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, 12 लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम की कृष्णा नगर कॉलोनी में शनिवार को चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी निवासियों को इमारत से बाहर निकाला। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 26 अक्टूबर गुरुग्राम की कृष्णा नगर कॉलोनी में शनिवार को चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी निवासियों को इमारत से बाहर निकाला। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी के अनुसार, यह घटना कृष्णा नगर कॉलोनी में एक रिहायशी इमारत में सुबह करीब नौ बजे हुई, आग लगने के कारण महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 12 लोग अंदर फंस गए।

उन्होंने बताया कि इमारत से आग की लपटें और काला धुआं निकलता देख कुछ निवासी छत पर पहुंचे और मदद के लिए चिल्लाने लगे। पड़ोसियों ने निवासियों की मदद करने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बचाव अभियान शुरू किया गया और दमकल अधिकारियों ने निवासियों को सुरक्षित बचा लिया।

उन्होंने बताया कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, हालांकि, इस घटना में कुछ परिवारों का कीमती सामान जलकर खाक हो गया।

उन्होंने संदेह जताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें