जरुरी जानकारी | महिंद्रा की कुल थोक बिक्री नवंबर में 21 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की नवंबर में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 70,576 इकाई रही।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड की नवंबर में कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 70,576 इकाई रही।

कंपनी ने नवंबर 2022 में 58,303 इकाइयों की आपूर्ति की थी।

एमएंडएम की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मोटर वाहन निर्माता ने पिछले महीने यूटिलिटी वाहनों की 39,981 इकाइयों की आपूर्ति की। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना से 32 प्रतिशत अधिक है, जब कंपनी ने 30,238 इकाइयों की आपूर्ति की थी।

हालांकि, नवंबर में निर्यात 42 प्रतिशत घटकर 1,816 इकाई रह गया, जबकि नवंबर 2022 में यह 3,122 इकाई था।

एमएंडएम के वाहन खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, ‘‘ एसयूवी खंड में मजबूत मांग से वृद्धि जारी रही...हालांकि, त्योहारी सीजन अच्छा रहा लेकिन इस महीने चुनिंदा हिस्सों में आपूर्ति संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हम चुनौतियों से निपटने के लिए स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उचित कदम उठा रहे हैं।’’

कंपनी के अनुसार, नवंबर में उसकी ट्रैक्टर थोक बिक्री 32,074 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 30,528 इकाई थी।

एमएंडएम के अध्यक्ष (कृषि उपकरण) हेमंत सिक्का ने कहा, ‘‘ त्यौहारी सीजन में घरेलू बाजार में उच्च मांग देखी गई, जिसे खरीफ फसल की प्राप्ति से समर्थन मिला। धनतेरस और दिवाली के दौरान खुदरा बिक्री मजबूत रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट