जरुरी जानकारी | स्वच्छ पर्यावरण के लिये 500 से अधिक ई-ऑटोरिक्शा वितरित करेगी महिंद्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले कुछ महीनों में अमृतसर में 500 से अधिक ट्रिओ इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा वितरित करेगी। प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।

मुंबई, 22 अप्रैल महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले कुछ महीनों में अमृतसर में 500 से अधिक ट्रिओ इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा वितरित करेगी। प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।

कंपनी ने अंतिम छोड़ तक परिवहन व्यवस्था मजबूत करने के इरादे से शुक्रवार को अमृतसर में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों में से एक को पहला ई-ऑटो सौंपा।

कंपनी राही (समग्र हस्तक्षेप के माध्यम से अमृतसर में ऑटोरिक्शा का कायाकल्प) परियोजना के तहत संयंत्र में शामिल मूल उपकरण विनिर्माताओं में से एक है।

यह परियोजना आवास और शहरी विकास मंत्रालय के तहत नवोन्मेष, एकीकृत और सतत व्यवस्था के लिए शहर में निवेश (सीआईटीआईआईएस) का हिस्सा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि सीआईटीआईआईएस कार्यक्रम के तहत अमृतसर सहित कुल 12 शहरों का चयन किया गया है।

विज्ञप्ति के के अनुसार, राही परियोजना के तहत, प्रत्येक लाभार्थी को 75,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। अगर कोई लाभार्थी अग्रिम भुगतान करके ट्रिओ खरीदता है तो सब्सिडी की पूरी राशि उसके खाते में जमा कर दी जाएगी। इसके लिये कुल 108 करोड़ रुपये के परिव्यय का निर्धारण किया गया है।

कंपनी ने कहा कि जो लोग कर्ज पर ई-ऑटो खरीदने का विकल्प चुनते हैं उनके खातों में शुरुआत में 15,000 रुपये जमा कर दिए जायेंगे और शेष 60,000 रुपये ऋण राशि में समायोजित किए जाएंगे।

राही परियोजना को 2019 में शुरू किया गया था। इस परियोजना का लक्ष्य शहर में 12,000 से अधिक पुराने डीजल तिपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में बदलना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\