जरुरी जानकारी | महिंद्रा की सितंबर में ट्रैक्टर बिक्री सात प्रतिशत घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर में ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत घटकर 40,331 इकाई रही।

मुंबई, एक अक्टूबर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि सितंबर में ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत घटकर 40,331 इकाई रही।

कंपनी एक विज्ञप्ति में कहा कि पिछले साल इसी अवधि में उसने कुल 43,386 इकाइयों की बिक्री की थी।

महिंद्रा ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 39,053 इकाई रही, जो एक साल पहले 42,361 इकाई थी।

हालांकि सितंबर में निर्यात 25 प्रतिशत बढ़कर 1,278 इकाई हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,025 इकाई था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, ‘‘ फसल उत्पादन के अनुमान उत्साहजनक है। इसके साथ आगामी त्योहारों को देखते हुए हम आने वाले महीनों में मजबूत मांग के प्रति आशान्वित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निर्यात बाजार में, हमने पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,278 ट्रैक्टर बेचे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी