जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा का बाजार पूंजीकरण दो लाख करोड़ रुपये के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. का बाजार पूंजीकरण दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की अच्छी मांग और ट्रैक्टर खंड में मजबूत स्थिति से कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है।

मुंबई, 20 सितंबर देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. का बाजार पूंजीकरण दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की अच्छी मांग और ट्रैक्टर खंड में मजबूत स्थिति से कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर बीएसई में 1,636.85 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। इसके साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.03 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

वाहन बनाने वाली इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण डेढ़ साल से भी कम समय में दोगुना हो गया है। अप्रैल, 2022 में यह एक लाख करोड़ रुपये पर था जबकि मौजूदा सप्ताह में यह दो लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण सोमवार को पहली बार दो लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा एसयूवी खंड में राजस्व के हिसाब से बाजार हिस्सेदारी में पहले स्थान पर है। हल्के वाणिज्यिक वाहन खंड में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है।

वहीं घरेलू ट्रैक्टर खंड में महिंद्रा एंड महिंद्रा का दबदबा है। पिछले दो साल में इसकी बाजार हिस्सेदारी तीन प्रतिशत बढ़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू