जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री मई में 22 प्रतिशत वृद्धि के साथ 32,886 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा की यात्री वाहन बिक्री मई में 22 प्रतिशत बढ़कर 32,886 इकाई रही है।

नयी दिल्ली, एक जून महिंद्रा एंड महिंद्रा की यात्री वाहन बिक्री मई में 22 प्रतिशत बढ़कर 32,886 इकाई रही है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने मई, 2022 में 26,904 वाहन बेचे थे।

महिंद्रा ने बताया कि यूटिलिटी (यात्री एवं माल) वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत वृद्धि के साथ मई में 32,883 इकाई रही, जो मई, 2022 में 26,632 इकाई रही थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन प्रभाग के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, “एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन) खंड में मजबूत मांग के कारण हम वृद्धि जारी रखेंगे।”

कंपनी ने बताया कि कृषि उपकरण खंड में, उसने मई में चार प्रतिशत गिरावट के साथ कुल 34,126 ट्रैक्टरों की बिक्री की, जबकि पिछले वर्ष मई में यह 35,722 इकाई थी।

घरेलू ट्रैक्टर बिक्री मई में तीन प्रतिशत गिरावट के साथ 33,113 इकाई रही, जो पिछले वर्ष मई में 34,153 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट