जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा को पहली तिमाही में 332 करोड़ रुपये शुद्ध घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शुक्रवार को कहा कि 30 जून, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा 331.74 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, छह अगस्त महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शुक्रवार को कहा कि 30 जून, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा 331.74 करोड़ रुपये रहा।

एमएंडएम ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 54.64 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी ने बताया की समीक्षाधीन अवधि में उसकी एकीकृत परिचालन आय 19,171.91 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 11,969.04 करोड़ रुपये थी।

एमएंडएम ने कहा कि उसने 28 दिसंबर, 2020 से सैंगयोंग मोटर कंपनी (एसवाईएमसी) को एक सहायक कंपनी के रूप में शामिल करना बंद कर दिया है और इसे उक्त सभी अवधियों के लिए बंद परिचालन के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

एसवाईएमसी ने दीवाला कार्रवाई के लिए दक्षिण कोरिया में दिवालिया न्यायालय में आवेदन किया है और उसे स्वायत्त पुनर्वास सहायता (एआरएस) कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

कंपनी ने बताया कि जून तिमाही के दौरान ऑटोमोटिव खंड की आय 6,050 करोड़ रुपये थी, जबकि कृषि उपकरण खंड ने 5,319 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

एमएडंएम ने कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल 85,858 वाहन बेचे। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 29,619 था।

पहली तिमाही में ट्रैक्टर की कुल बिक्री 99,127 इकाई रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 65,195 इकाई थी।

एमएंडएम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ अनीश शाह ने कहा, ‘‘परिचालन दक्षता और वित्तीय अनुशासन पर ध्यान के दम पर हमारा मुख्य प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारे कृषि व्यवसाय ने एक और बेहतरीन तिमाही परिणाम दिया, जबकि हमारे वाहन कारोबार में सुधार दिखा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट