जरुरी जानकारी | महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पेश की बीएस-6 मानक वाली एंबुलेंस ‘सुप्रो’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अब बढ़ती मांग को देखते हुये एंबुलेंस के क्षेत्र में कदम रखा है। कंपनी ने कोविड-19 के मद्देनजर बीएस-6 उत्सर्जन मानकों पर खरी उतरने वाली एंबुलेंस ‘सुप्रो’ के दो मॉडल पेश किए हैं।

मुंबई, 16 जून महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अब बढ़ती मांग को देखते हुये एंबुलेंस के क्षेत्र में कदम रखा है। कंपनी ने कोविड-19 के मद्देनजर बीएस-6 उत्सर्जन मानकों पर खरी उतरने वाली एंबुलेंस ‘सुप्रो’ के दो मॉडल पेश किए हैं।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा उसने सुप्रो वैन के प्लेटफॉर्म पर इसे विकसित किया है। इसकी कीमत 6.94 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़े | Lottery Sambad Results Today: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट आज lotterysambadresult.in पर होंगे जारी.

कंपनी ने इसके एलएक्स और जेडएक्स दो मॉडल पेश किए हैं। इनमें 12 एंबुलेंस के पहले बैच को विशेष तौर पर महाराष्ट्र सरकार के लिए विनिर्मित किया गया है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (वाहन विभाग) विजय नाकरा ने कहा कि वेंटिलेटर, फेस शील्ड, सैनिटाइजर विनिर्माण में उतरने के बाद यह कंपनी की ओर से कोविड-19 से निपटने की दिशा में एक और कदम है। सुप्रो की पेशकश स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों को मदद करेगी।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

सुप्रो में पहले से सभी अनिवार्य चिकित्सा उपकरण लगे हैं और यह एक एंबुलेंस के सभी मानकों को पूरा करती है।

कंपनी इस पर दो साल या 60,000 किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड