देश की खबरें | महायुति स्थानीय निकाय चुनाव गठबंधन से मिलकर लड़ेगी : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगा, लेकिन जहां गठबंधन नहीं हो पाया, वहां दोस्ताना मुकाबला होगा।

अकोला (महाराष्ट्र), 11 जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगा, लेकिन जहां गठबंधन नहीं हो पाया, वहां दोस्ताना मुकाबला होगा।

सिंचाई और बिजली उत्पादन परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद फडणवीस यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम सहित विभिन्न नगर निगमों और अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव पिछले तीन वर्षों से लंबित हैं।

फडणवीस ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी की चुनाव समिति स्थानीय निकाय चुनावों से संबंधित निर्णय लेने के लिए अधिकृत हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और जहां भी गठबंधन कारगर नहीं होगा, वहां दोस्ताना मुकाबला होगा।’’

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गठबंधन के दो अन्य पार्टियां हैं।

प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू की भूख हड़ताल के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि जिला संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले उनसे बात करेंगे।

किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर कडू चार दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का पक्ष रखने के लिए विदेशों में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक के दौरान पवार की बेटी व सांसद सुप्रिया सुले से मिले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शरद पवार के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘राजनीति में मानवता और संवेदनशीलता होती है। हम वैचारिक रूप से विरोधी हैं, दुश्मन नहीं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मजबूत लोकतंत्र का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हालांकि राजनीति बदलती रहती है, लेकिन राज्य सरकार स्थिर है और महायुति के तीनों सहयोगी एक साथ रहेंगे।

बाद में शहर में भाजपा द्वारा आयोजित एक रैली में बोलते हुए फडणवीस ने लोगों से स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें