देश की खबरें | महाराष्ट्र : नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में चार साल पहले लापता हुई एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में जावेद शेख नामक एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुणे, एक जून महाराष्ट्र के पुणे जिले में चार साल पहले लापता हुई एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में जावेद शेख नामक एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार लड़की मार्च 2019 में जिले के मंचर शहर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिवार की ओर से इस सिलसिले में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।

पिछले महीने आरोपी युवक (22) और लड़की मंचर लौट आए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की के रिश्तेदारों ने उसे उस कमरे से सुरक्षित निकाला जहां वह आरोपी के साथ रह रही थी।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ 16 मई को लड़की के परिजनों ने उसे थाने में पेश किया। अगले दिन आरोपी जावेद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। ’’

पुलिस ने जावेद शेख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 376 (दुष्कर्म), 324 , 344 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

इस बीच, भाजपा नेता और विधान परिषद के सदस्य गोपीचंद पाडलकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि लड़की को प्रताड़ित किया गया था।

भाजपा नेता ने कहा कि लड़की को सिगरेट से दागा गया, उसे कुछ अनैतिक काम करने, मांस खाने और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया।

उन्होंने पुलिस से इस मामले की तह तक जाने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\